बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैबिनेट की बैठक में 20 एजेंडों पर लगी मुहर, मंत्रियों पर मेहरबान नीतीश सरकार... गाड़ी और मोबाइल खरीद राशि में वृद्धि

बिहार कैबिनेट की बैठक में 20 एजेंडों पर लगी मुहर, मंत्रियों पर मेहरबान नीतीश सरकार... गाड़ी और मोबाइल खरीद राशि में वृद्धि

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में 20 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंत्रियों की गाड़ी खरीद की राशि में वृद्धि की गई है। मोबाइल खर्च की राशि में भी वृद्धि की गई है। अब बिहार के कैबिनेट और राज्य मंत्री 23 लाख की गाड़ी खरीद सकते हैं।

इसके अलावा बिहार कैबिनेट ने कृषि आधारित उद्योगों में त्वरित गति से विकास लाने हेतु चीनी तथा गन्ना आधारित उद्योगों की स्थापना एवं विकास हेतु प्रोत्साहन पैकेज 2014 में आंशिक संशोधन की स्वीकृति दी गई है।

वाहन जनित प्रदूषण के नियंत्रण हेतु बिहार मोटर वाहन नियमावली 1992 के नियम 163 गांव में संशोधन प्रतिस्थापन के साथ बिहार मोटर वाहन नियमावली 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही बिहार वार्ड सभा तथा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति कार्य संचालन नियमावली 2017 के नियम 16 में संशोधन की स्वीकृति दी गई है।

विद्यालयों एवं उनके अधीनस्थ फनी भूत महाविद्यालयों में 1 सितंबर 2005 एवं इसके पश्चात नियुक्त कर्मियों हेतु नई अंशदाई पेंशन योजना को लागू करने संबंधी नियम प्रारूप पर स्वीकृति प्रदान की गई है।





Suggested News