बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : अमेरिका के न्यूक्लियर पावर प्लांट के CEO बिहार के इस जिले में बनाना चाहते हैं 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल, जानिए क्या है संबंध

BIHAR : अमेरिका के न्यूक्लियर पावर प्लांट के CEO बिहार के इस जिले में बनाना चाहते हैं 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल, जानिए क्या है संबंध

LAKHISARAI : अमेरिका मे वैज्ञानिक बड़हिया निवासी कृष्ण पाल सिंह अपने पैतृक गांव में 100 बेड का आधुनिकतम अस्पताल बनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है। बड़हिया के डॉ कृष्ण पाल सिंह (K.P सिंह) नासा में वैज्ञानिक रह चुके हैं। इस समय वे अमेरिका में हॉलटेक इंटरनेशनल (न्यूक्लियर पावर प्लांट) कंपनी के CEO हैं। उन्होंने एक भारतीय होने के नाते कोरोना महामारी से निटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में एक मिलियन US डॉलर (7 करोड़ 50 लाख भारतीय रुपए) का सहयोग दिया है।

उच्च विद्यालय बड़हिया और BIT सिंदरी के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. KP सिंह की कंपनी हालटेक इंटरनेशनल न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल तकनीक का विकास करने न्यूक्लियर रिएक्टर का डिजाइन तैयार करने और न्यूक्लियर ऊर्जा का भंडारण करने की तकनीक विकसित करने वाली USA आधारित कंपनी है। डॉ. सिंह ने BIT सिंदरी के नॉर्थ अमेरिका एल्यूमिनाई एसोसिएशन को प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए एक मिलियन US डॉलर का सहयोग दिया है।

अस्पताल पर 30 मिलियन US डॉलर का खर्च

डॉ. KP सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया में 100 बेड वाला आधुनिक अस्पताल खोलने का जो प्रस्ताव भारत सरकार को दिया है, उसके निर्माण पर वे 30 मिलियन US डॉलर खर्च करेंगे। उसके लिए वे बड़हिया में जमीन ढूंढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पैतृक गांव में हॉस्पीटल खोलने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के कई हॉस्पीटल खोलेंगे।

Suggested News