बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर रेल हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा - दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ

बक्सर रेल हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा - दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  बक्सर में बीती रात हुए रेल हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स हुई दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है। घटना से मर्माहत हैं। 

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों ना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।

बता दें कि इस हादसे में ट्रेन की 23 बोगियां पटरी से उतर गई है। जिसमें 4 लोगों की मौत के साथ लगभग सौ के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैंं। रेलवे की तरफ से मारे गए लोगों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। साथ ही पूरी घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

Suggested News