बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई ताजपोशी, दूसरी बार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई ताजपोशी, दूसरी बार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लिया। दिल्ली के मावलंकर हॉल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर से नीतीश कुमार की ताजपोशी हुई। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को ही पटना से दिल्ली पहुंच गए थे और आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए। परिषद के सदस्य नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर मुहर लगाया और वे लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। 

पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक 20 अक्टूबर को राजगीर में तय थी। बाद में उप चुनाव को ध्यान में रखकर दिल्ली में बैठक करने का फैसला किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री का विशेष संबोधन हुआ। राजनीतिक मसले के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र और खास तौर पर पर्यावरण के क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। 

बता दें कि नीतीश कुमार पहली दफा अप्रैल 2016 में जेडीयू की कमान संभाली थी, तब तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष बनने से इंकार किया था। नीतीश कुमार का दूसरा कार्यकाल 2022 तक होगा।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News