बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सीएम नीतीश कुमार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभालेंगे पद, बुधवार को होगी ताजपोशी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभालेंगे पद, बुधवार को होगी ताजपोशी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी बुधवार को एक बार फिर से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। 

इसे भी पढ़े : खुशखबरी : पटना के जल जमाव पीड़ितों को बीमा का लाभ दिलाने को लेकर सरकार ने की बड़ी पहल

बुधवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आज शाम ही दिल्ली पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़े : पत्नी को फ़ोन पर बात करने से रोका,पति को गला घोंट कर मार डाला

इसके पहले उन्होंने नवंबर 2016 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर बात होगी। नीतीश कुमार देशभर के अपने पार्टी नेताओं को संदेश देंगे और आगे के लिए दिशानिर्देश जारी करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सभी राज्यों के सदस्य शामिल होंगे।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News