बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में PM मोदी को चुनौती देंगे बिहार के CM नीतीश, विधानसभा चुनाव में इस पार्टी से किया गठबंधन

गुजरात में PM मोदी को चुनौती देंगे बिहार के CM नीतीश, विधानसभा चुनाव में इस पार्टी से किया गठबंधन

पटना. गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसको लेकर सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में बिहार के सीएम नीतीश की पार्टी जदयू की भी एंट्री हो गयी है। जदयू का गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन हुआ है।

गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। इस बार गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गये हैं।

गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा को गरीबों का मसीहा कहा जाता है। राज्य के 15 फीसदी आदिवासी वोट बैंक पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भरुच जिले की विधानसभा सीट झगाड़िया सीट से 6 बार के विधायक चुने गये हैं। छोटू वसावा का भरूच और नर्मदा इलाके में खास असर माना जाता है। छोटू वसावा पहले जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक छोटू वसावा जनता दल से अलग हो गये। इसके बाद उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठन किया।

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी ने गुजरात में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की। दोनों दलों ने चार साल पहले गठबंधन किया था। बीटीपी नेता छोटूभाई वसावा ने कहा था कि आप के साथ गठबंधन जारी रहने पर उसके संगठन को नुकसान हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा था।


Suggested News