बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी के स्थापना के पूरे हुए 136 साल, पटना के सदाकत आश्रम में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कांग्रेस पार्टी के स्थापना के पूरे हुए 136 साल, पटना के सदाकत आश्रम में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

PATNA: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वाँ स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवा दल का 98वाँ दल दिवस आज पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उद्यान स्थित झंडाचौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं के बीच बड़े उत्साह के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कांग्रेस ध्वज फहराया एवं प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक रामानन्द सिंह को नया कांग्रेस झंडा प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0के0 वर्मा ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के जवानों ने कांग्रेस ध्वज को सलामी दी। 


इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सेवा दल के जवानों को सम्बोधित करते हुए डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि आज देश में वर्त्तमान केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। डा0 झा ने कहा कि आज सारे देश के किसान अपनी उचित माँगों के लिये इस भीषण शीतलहरी में दिल्ली के बोर्डर पर 32 दिनों से आन्दोलनरत हैं, लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार बड़े उद्योगपतियों एवं कारपोरेट घरानों के दबाब में देश के किसानों की उचित माँग पर आखें मूँद कर बैठी है। उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रत्येक दिन बढ़ोत्तरी हो रही है तथा रसाई गैस की कीमत में इस महीने 100 रूपये की वृद्धि हुई है। डा0 झा ने कहा कि आज देश का जन-जीवन मँहगाई से त्रस्त है। उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वर्त्तमान केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिये तैयार रहें। इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सेवादल का स्वयंसेवक होने की शपथ दिलायी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के नेतृत्व में एक तिरंगा मार्च सदाकत आश्रम से बाँसघाट स्थित प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल तक जाकर उनकी समाधि पर माल्यार्पण किया। 

सदाकत आश्रम में झंडोत्तोलन एवं डा0 राजेन्द्र प्रसाद के समाधि स्थल पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता अजीत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार, डा0 समीर कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, विधायक प्रेमचन्द्र मिश्र, राजेश कुमार एम0एल0ए0, राजेश राम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया समन्वयक संजीव सिंह, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0के0 वर्मा, प्रवक्ता डा0 हरखू झा, राजेश राठौड़, ऋषि मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूनम पासवान, लाल बाबू लाल, बंटी चौधरी, भावना झा, मनोज कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, चन्द्र प्रकाश सिंह, आनन्द माधव, उमाकांत सिंह, अम्बुज किशोर झा, शशि रंजन, डा0 आशुतोष शर्मा, अरविन्द लाल रजक, नागेन्द्र कुमार विकल, मिन्नत रहमानी, संजीव कुमार कर्मवीर, असफर अहमद, अजय सिंह, रीता सिंह, अनोखा देवी, मृणाल अनामय, शमा परवीण, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वशी अख्तर, प्रदुमन यादव, सुधा मिश्र, रेणु सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजन कुमार यादव, डा0 कमल देव नारायण शुक्ला, कैसर अली खां, शशि कान्त तिवारी, दुर्गा प्र0 गुप्ता, वरूण शर्मा, डा0 विजय कुमार विद्याथी, कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक मो0 शौहेब, बिपिन झा संगठन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Suggested News