बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस ने 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, आलाकमान से मंजूरी के बाद घोषित हुआ नाम

बिहार कांग्रेस ने 4 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, आलाकमान से मंजूरी के बाद घोषित हुआ नाम

Patna : बिहार विधान सभा चुनाव में इसबार कांग्रेस भी अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरने की कोशिश में है। इसे लेकर पार्टी द्वारा जिलों में अपने संगठन को मजबूत किये जाने पर बल दिया जा रहा है। बिहार कांग्रेस में कुछ नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के महासिचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनियां गांधी ने बिहार में कुछ नये ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 

वेणुगोपाल के इस पत्र के अनुसार भागलपुर के नये ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल, शेखपुरा में सुंदर सहनी, पटना नगर में  शशी रंजन यादव, नवादा ज़िला में सतीश कुमार सिंह उर्फ़ मंटन सिंह को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही भागलपुर में दो कार्यकारी अध्यक्ष दिये गये हैं, जिनमें अभयानंद झा एवं विपिन बिहारी यादव का नाम शामिल है। वहीं भोजपुर के नया कार्यकारी अध्यक्ष श्रीधर तिवारी तथा नवादा के कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान को बनाया गया हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने सभी नव मनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को बधाई देते कहा है कि पार्टी को आप सबों से बहुत उम्मीद है, आशा है आप सब पार्टी के पैमाने पर खरे उतरेंगे तथा अपने-अपने जिले में कांग्रेस को मज़बूत करनें का काम करेंगे।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कौकब कादरी,  डॉ समीर कुमार सिंह MLC, श्याम सुंदर सिंह धीरज, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव, कांग्रेस नेत्री जया मिश्र, सुबोध कुमार, सौरव कुमार सिंहा, अशफर अहमद, आदि नेताओं ने सभी नये अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई दी है।

Suggested News