बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी को 'बुढ़उ बच्चा' कहे जाने पर आक्रामक हुई बिहार कांग्रेस,कहा-गांधीवाद को हमारी कमजोरी न समझें वरना भगत सिंह बनते समय नही लगेगा

राहुल गांधी को 'बुढ़उ बच्चा' कहे जाने पर आक्रामक हुई बिहार कांग्रेस,कहा-गांधीवाद को हमारी कमजोरी न समझें वरना भगत सिंह बनते समय नही लगेगा

PATNA: बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा राहुल गांधी को पप्पू कहे जाने के बाद बिहार कांग्रेस आक्रामक हो गई है।बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने बीजेपी को जवाब देते हुए कहा है कि हमारे गांधीवाद को हमारी कमजोरी न समझें,वरना भगत सिंह बनते देर नहीं लगेगी।

कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने ट्वीट कर कहा कि महोदय... राजनीतिक मर्यादा में रहिये, हम गांधीवादी हैं और साथ-साथ नेताजी, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस के भी अनुयायी हैं। जो जैसा रहेगा उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेगा कांग्रेस का सिपाही । हमारे गांधीवाद को हमारी कमजोरी न समझे वरना भगत सिंह बनते समय नही लगेगा ।

क्या कहा था संजय जायसवाल ने

बता दें कि रविवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी पर निशाना साधा था. उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का राजनैतिक पप्पू और तेजस्वी को क्रिकेट नेता तक कह दिया. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का राजनैतिक पप्पू आज पीएम केयर्स का हिसाब मांग रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि इन्हें इतना भी नहीं पता कि भारत सरकार के प्रत्येक खाते का ऑडिट सीएजी करता है. उसकी जांच उनके ही लोकसभा के सांसद अधीर रंजन चौधरी पब्लिक अकाउंट कमिटी के अध्यक्ष के रूप में करते हैं.उन्होंन राहुल गांधी के लिए तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि इस बुढ़उ बच्चे के ज्ञान पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मैं उनहें यह याद दिलाना चाहूंगा कि आज मदर्स डे है तो कम से कम 2000 ट्रेन के पैसे जिसका वादा एंटोनियो माइनो ने किया है, वह 12 सौ करोड़ रुपए रेल मंत्रालय को जमा करा दें.                                    

Suggested News