बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घऱ लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटी बिहार कांग्रेस,अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पटना बाइपास पर गरीबों के बीच वितरित किया राहत सामाग्री

घऱ लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटी बिहार कांग्रेस,अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पटना बाइपास पर गरीबों के बीच वितरित किया  राहत सामाग्री

PATNA: कोरोना संकट में बिहार कांग्रेस की तरफ से जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पटना बायपास पर जाकर घऱ जा रहे प्रवासी मज़दूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

इलाहाबाद से नवादा जा रहे प्रवासी श्रमिको के बीच बिहार कांग्रेस अध्यक्षमदन मोहन झा के नेतृत्व में संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष एवं अन्य नेताओं ने साथ मिलकर  खाद्य सामग्री का वितरण किया.

कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा ने कहा कि व्यवस्था के नाम पर सरकार मज़दूरों के साथ मज़ाक़ कर रही है।एक तो उनके लाने की प्रकिया बहुत धीमी है, दूसरी ओर सुविधाये सिर्फ़ काग़ज़ पर दिख रहा है। अभी भी लाखों मज़दूर अपने घर वापस आनें के लिये छटपटाहट में हैं।यहाँ तक की कवराइंटीइन सेंटर में भी लोग नारकीय ज़िंदगी जानें के मजबूर हैं। डा. झा ने सरकार से माँग किया की सरकार प्रवासी मज़दूरों को शीघ्र वापस लाये, सिर्फ़ बयान से कुछ नहीं होगा। मज़दूरों के सुविधा और सोशल डिसटेंसिंग का ख्याल रखें। बसों में भेंड बकरी की तरह लोगों को ना ठूँसे।

वहीं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि मैंने ये अपने दिल में ठानी है कि मुझे इंसानियत का मददगार होना है. माना कि रास्ता थोड़ा कठिन है पर किसी को तो दुनिया में समझदार होना है. कुमार आशीष ने बताया कि उत्तरप्रदेश से नवादा जा रहे श्रमिको के बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग एवं मैनिफ़ेस्टो समिति के अध्यक्ष आनन्द माधव ने वितरण कार्य में भाग लिया.

Suggested News