बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चूड़ा-दही भोज के बहाने पटना के सदाकत आश्रम में महागठबंधन नेताओं का जुटान, तेजस्वी ने किया एकजुटता का दावा!

चूड़ा-दही भोज के बहाने पटना के सदाकत आश्रम में महागठबंधन नेताओं का जुटान, तेजस्वी ने किया एकजुटता का दावा!

PATNA: मकर संक्रांति के अवसर पर पटना के सदाकत आश्रम में बिहार महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता एक साथ दिखे। चूड़ा-दही भोज के टेबुल पर सभी नेता ने एक साथ खाना खाया। काफी दिनों के बाद महागठबंधन के नेता एक मंच पर दिखाई दिए।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कांग्रेस के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे। तेजस्वी ने इस अवसर पर सभी बिहारवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज से एक अच्छी शुरुआत हुई है।


आरजेडी विधायक फराज फातिमी के जेडीयू के भोज में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल को तेजस्वी ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे बाद में बात करेंगे।

इस अवसर पर रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, हम के जीतनराम मांझी, वीआईपी के मुकेश सहनी भी उपस्थित थे।कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता भोज में शामिल हुए।


Suggested News