बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर से किया तौबा, श्रीकृष्ण सिंह की जयंती में भी नहीं दिया न्योता

बिहार कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर से किया तौबा, श्रीकृष्ण सिंह की जयंती में भी नहीं दिया न्योता

PATNA : गुजरात में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर फजीहत झेल रही कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर से तौबा कर लिया है। गुजरात में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकुर बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी हैं और उनकी ठाकोर सेना पर ही बिहारियों के खिलाफ हिंसा करने का आरोप लगा था।

अल्पेश को नहीं भेजा आमंत्रण

बिहार प्रदेश कांग्रेस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह का आयोजन आगामी 21 अक्टूबर को करने जा रही है इस कार्यक्रम में बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। लेकिन बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अल्पेश ठाकुर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण नहीं भेजा गया है। बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सांसद अखिलेश सिंह ने आज खुद इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि अल्पेश ठाकुर को कार्यक्रम के लिए न्योता नहीं भेजा गया है।

फ़जीहत से बच रही कांग्रेस

श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह के मौके पर बिहार कांग्रेस कोई फजीहत मोल लेना नहीं चाहती है। यही वजह है कि उसने अल्पेश ठाकोर को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा। बिहार कांग्रेस के नेताओं को पता है कि गुजरात में बिहारियों पर हुए हमलों को लेकर प्रदेश के अंदर अल्पेश और उनकी ठाकोर सेना के लिए भारी गुस्सा है। ऐसे में अगर अल्पेश ठाकोर इस कार्यक्रम में शामिल हुए तो मामला गरमा सकता है। हालांकि इस समारोह में कांग्रेस के अलावे महागठबंधन के दूसरे नेता भी शामिल होंगे।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट 


Suggested News