बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के बिहार प्रभारी बोले- हर मोर्चे पर फेल साबित हुई नीतीश सरकार, नई ऊर्जा के साथ सड़कों पर उतरेगी पार्टी

कांग्रेस के बिहार प्रभारी बोले- हर मोर्चे पर फेल साबित हुई नीतीश सरकार, नई ऊर्जा के साथ सड़कों पर उतरेगी पार्टी

PATNA: बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव अजय कपूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस बिहार में मजबूती से सामने आएगी। गठबंधन के साथियों को साथ कांग्रेस बिहार में सरकार बनाएगी।

सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अजय कपूर ने कहा हमलोग पूरी ताकत के साथ जनता की लड़ाई लड़ेंगे। संगठन को सक्रिय करने और चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लगेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ सड़कों पर उतरेंगे। अजय कपूर ने कहा कि बिहार सरकार हर क्षेत्र में फेल हुई है। सूबे की जनता नीतीश सरकार से नाराज है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से बिहार में सरकार बनाएगी। कांग्रेस मजबूत होकर सामने आएगी। प्रेस कांफ्रेंस में अजय कपूर के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Suggested News