बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निजी कार्यक्रम में शमिल होने मोतिहारी पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कहा इंडिया अलायंस की घबराई है मोदी सरकार

निजी कार्यक्रम में शमिल होने मोतिहारी पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कहा इंडिया अलायंस की घबराई है मोदी सरकार

MOTIHARI : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मोतिहारी के एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारधारा के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इस समय देश में हिंसा और भेदभाव बढ़ा है। I.N.D.I.A अलायंस को लेकर सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा की हम भारत की आवाज हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। इसीलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं।

आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन पूर्ण रूप से एनडीए गठबंधन का सफाया कर देश में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में मजबूत व सशक्त सरकार का गठन करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूत हुआ हैं। पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून बढ़ा हैं।

जिला परिषद् क्षेत्र संख्या-32(कल्याणपुर) से मो० सदरे आलम ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किये।

उक्त मौके पर कांग्रेस नेता मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, शैलेन्द्र कुमार सिंह,विनय सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, मुनमुन जयसवाल, डॉ कुमकुम सिन्हा,किरण कुशवाहा,बिन्टी शर्मा, ऋषि सिंह, आबिद हुसैन, ओसैदूर रहमान, आशीष रंजन,नयाज अहमद, राजकुमार कुशवाहा,अजय झा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News