बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांटी पूजन सामग्री, नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की हुई शुरुआत

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांटी पूजन सामग्री, नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की हुई शुरुआत

PATNA : पटना के कुर्जी में स्थित प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर सदाकत आश्रम के बाहर छठव्रतियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छठव्रतियों को पूजन सामग्री बांटे। 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि मेरे द्वारा छठ पूजा के अवसर पर पूजन समाग्री के वितरण कर्यक्रम का आयोजन किया गया। लगातार सात सालों से वो पूजन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। पूजन सामग्री का वितरण बिहार प्रदेश कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा जी के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्रीमती भावना झा और बंटी चौधरी जी समेत कई नेतागण उपस्थित थे। 

बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गयी है। व्रतियों ने आज नहाय खाय की पूजा के साथ चार दिनों तक चलनेवाले अनुष्ठान की शुरुआत की है। नहाय-खाय को लेकर रविवार की सुबह से ही राजधानी पटना के गंगा घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। 

छठ व्रतियों ने गंगा में स्नान कर पूजा-पाठ किया और छठ व्रत अनुष्ठान की शुरुआत की। व्रतियों ने गंगा घाट पर पूजा के बाद नहाय-खाय के लिए कद्दू, भात और चने की दाल का भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस भोजन के बाद अब व्रती अगले दिन यानी सोमवार को खरना की पूजा करेंगी। खरना की पूजा में गुड़ और चावल की विशेष खीर बनायी जाती है। व्रती के खाने के बाद अन्य लोग इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होते ही माहौल भक्तिमय हो गया है।


Suggested News