बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस ने CM नीतीश को याद कराया राजधर्म, कहा-इन लोगों की भुखमरी की स्थिति है, मुआवजा देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी और धर्म.......

बिहार कांग्रेस ने CM नीतीश को याद कराया राजधर्म, कहा-इन लोगों की भुखमरी की स्थिति है, मुआवजा देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी और धर्म.......

Patna : बिहार प्रदेश काँग्रेस एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है कुछ दिन पहले भी बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर से सीएम नीतीश को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया था 

 इस बार बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिख कर बिहार में हुए असामयिक वर्षा, आँधी एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को जो नुक़सान हुआ है उसके लिये उन्हें उचित मुआवज़ा देने की माँग की है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर तो किसान लॉकडाउन की मार झेल रहे दूसरी ओर यह प्राकृतिक आपदा। असमय वर्षा एवं ओला वृष्टि के कारण दलहन, तिलहन एवं गेहूँ का फ़सल पूर्णतया नष्ट हो गया है। मुख्यमंत्री को यह तत्काल आदेश देना चाहिये कि इन किसानों को चिन्हित कर इन्हें तुरंत सहायता पहुँचाई जाय।

उन्होंने कहा कि कई किसानों से बात करनें पर यह पता चला कि आपदा की इस दोहरी मार नें किसानों की कमर तोड़ दी है। भुखमरी के हालात हो गये हैं उनके, ऐसे में उन्हें तत्काल मुआवज़ा देना ना सिर्फ़ सरकार की नैतिक ज़िम्मेवारी है वरण यह सरकार का धर्म भी है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News