बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों की सूची तैयार

बिहार में पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों की सूची तैयार

PATNA: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है। बिहार में पांचों सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।  कांग्रेस के प्रभारी सचिव विरेंद्र सिंह राठौर इसका ऐलान किया है।

विरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया गया है। लिस्ट को आलाकमान के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आलाकमान इस पर अंतिम निर्णय लेगा। इस संबंध में सभी लोगों से राय लिया गया है।

विरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। कांग्रेस हमेशा से अच्छी ड्राइवर रही है, कांग्रेस ड्राइविंग सीट पर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ दिनों के लिए दूसरे को ड्राइवर बना दिया गया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।


Suggested News