बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 3 मरीज मिले,संख्या बढ़कर 481 पर पहुंची

बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 3 मरीज मिले,संख्या बढ़कर 481 पर पहुंची

PATNA: बिहार में कोरोना  पॉजिटिव मरीजों की तीसरी सूची जारी की गई है। तीसरी सूची में 3 पॉजीटिव केस मिले हैं।इस तरह से संख्या बढ़कर 481 पर पहुंच गई है। जो 3 पुरुष मिले हैं उनमें  दो कटिहार और एक अररिया का है।

गौरतलब है कि आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अबतक 3 अपडेट जारी किए गए हैं। पहली सूची में 9 दूसरी लिस्ट में 3 और तीसरी सूची में भी 3 मरीज मिले हैं।

आज  मिले 15 मरीज, अभी तक चार की मौत

शनिवार को बिहार में कोरोना से चौथी मौत हुई। सीतामढ़ी के 45 वर्षीय कैंसर के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के बंजरिया के एक कैंसर पीडि़त कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी मौत हो गई थी। इसके पहले वैशाली व मुंगेर के दो मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को अभी तक 15 नए मरीज भी मिले हैं। इनमें भोजपुर के छह, कैमूर के तीन तथा बक्‍सर के दो मरीज शामिल हैं। लंबे समय बाद सारण में भी एक मरीज मिला है।

रेड जोन में मिले आधे से अधिक मरीज

कोरोना संक्रमण के लिहाज से पूरे देश को तीन जोन (रेड, ऑरेंज व ग्रीन) में बांटा गया है। बिहार के पांच जिले (मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्‍सर और गया) रेड जोन में रखे गए हैं। इन जिलों में राज्‍य के आधे से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। राज्‍य के कुल 478 मरीजों में से 250 इन्‍हीं पांच जिलों के हैं। राज्‍य के ऑरेंज जोन में शामिल 20 जिलों और ग्रीन जोन के 13 में से पांच जिलों में शेष मरीज मिले हैं।

Suggested News