बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CORONA UPDATE : बिहार में ‘बे-लगाम’ होने लगा कोरोना, पांच दिन में चार माह का रिकार्ड टूटा, एक दिन में मिले 864 नए संक्रमित

BIHAR CORONA UPDATE : बिहार में ‘बे-लगाम’ होने लगा कोरोना, पांच दिन में चार माह का रिकार्ड टूटा, एक दिन में मिले 864 नए संक्रमित

PATNA.:(BIHAR CORONA UPDATE) बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में अब गति आनी शुरू हो गई है। पिछले पांच दिन में 74 संक्रमण के मामले अब बढ़कर 864 पहुंच गई है। फिलहाल बिहार में एक्टिव केस की संख्या 3560 पहुंच गई है।  वहीं बात अगर देश की करें तो यह और भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पहली बार एक दिन 1 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरोना के पहले चरण में एक दिन में सबसे ज्यादा 97 हजार 894 मरीज मिले थे, जिसका रिकार्ड अब टूट चुका है।

बिहार में हर दिन बढ़ रहे मामले

बिहार में रविवार को 24 घंटे में कुल 864 नए मामले आए जिससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 268377 पहुंच गई जो 5 दिन में 3109 की बढ़त है। जबकि इस दौरान 5 दिनों में 995 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिसके बाद संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 263233 पहुंच गई। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1555 से बढ़कर 1583 पहुंच गया। यानि 5 दिनों में 8 लोगों की मौत हुई। वहीं एक्टिव केस में मात्र 5 दिनों में 2005 संक्रमितों की बढ़ोत्तरी हुई, यह बढ़त 5 माह का रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है। रविवार को एक्टिव केस की संख्या 3560 तक पहुंच गई जो पिछले 5 माह की सबसे अधिक बढ़त वाली है।

पटना AIIMS में संक्रमितों की मौत

AIIMS में रविवार को 24 घंटे में 3 संक्रमितों की मौत हो गई है। इसमें शाहपुर, पटना; चंपारण और दीघा, पटना के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। रविवार को 7 संक्रमितों को पटना AIIMS में भर्ती किया गया है जिसके बाद कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 91 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 8 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज में रविवार को 13 नए मरीज भर्ती हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। नालंदा मेडिकल कॉलेज में अब 78 बेड खाली है। 

पटना में एक दिन में 372 नए मरीज

पटना में रविवार को 24 घंटे में 372 नए संक्रमित मिले हैं। बिहार में कुल 864 नए मामलों में बाहर से आने वालों की संख्या भी आधा दर्जन से अधिक रही। इसमें अहमदाबाद, प्रयागराज, आसाम, बलिया, भोपाल, देवघर, जामनगर, कोलकाता, लुधियाना, मध्य प्रदेश, रांची, दक्षिण भारत से आए लोग शामिल हैं। 

प्रदेश के जिलों की यह स्थिति

 जहानाबाद में 24 घंटे 60 नए मामले आए हें जबकि भागलपुर का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। वैशाली में 25 और पूर्वी चंपारण में 23 नए मामले आए हैं। इसी तरह औरंगाबाद में 8, बांका में 6, बेगूसराय में 19, दरभंगा में 17, गया में 19, गोपालगंज में 6, जमुई में 7, कैमूर में 8, किशनगंज में 7, मधुबनी में 9, मुंगेर में 25, मुजफ्फरपुर में 34, पूर्णिया में 11, रोहतास में 10, सहरसा में 14, समस्तीपुर में 9, सारण में 14, शेखपुर में 9, सीतामढ़ी में 6, सीवान में 12, सुपौल में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Suggested News