बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: 164 किलो गांजा की खेप बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

BIHAR CRIME: 164 किलो गांजा की खेप बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

GAYA: गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 164 किलो गांजे की खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार। 

इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से गांजा की एक बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एक्सिसाइज कांस्टेबल, होमेगार्ड तथा सेफ ने निगरानी पूर्वक जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में एक ट्रक UP 14ET 1032 से 164 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि यह गांजा झारखंड के रांची से यूपी के इटावा जिला ले जाया जा रहा था। कड़ी पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया गया। बता दें, शराबबंदी के बाद से नशे के अन्य तरीकों की मांग में कई गुमा अधिक वृद्धि हुई है। जजिसका फायदा उठाने से तस्कर पीछे नहीं हटते।

Suggested News