बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 डकैत गिरफ्तार, गांजा, चरस सहित हथियार बरामद

BIHAR CRIME: पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 डकैत गिरफ्तार, गांजा, चरस सहित हथियार बरामद

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने साहेबगंज थाना समेत आसपास के कई थाना की संयुक्त कार्रवाई में डकैती और लूट-पाट करने वाले अंतरजिला संगठन के सात अपराध कर्मियों को हथियार, गांजा और चरस समेत अन्य सामानों के साथ धर दबोचा है। वहीं चार अपराध कर्मी फरार हो गए हैं। 

दरअसल जिले के साहेबगंज थाना और जैतपुर ओपी क्षेत्र में बीते दिनों डकैती और लूटपाट की घटना हुई थी। जिसको लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर सरैया SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी। बता दें कि इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराध कर्मी एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त जानकारी पाकर मौके पर पुलिस ने छापेमारी और 7 डकैतों को धर दबोचा। इनके पास से तलाशी के क्रम में 2 देशी कट्टा, 5 गोली, 5 किलो मादक पदार्थ (गांजा), 1 किलो 150 ग्राम मादक पदार्थ (चरस), 2 मोबाइल फोन और 3 बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

साहेबगंज थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि डकैती की घटना को अंजाम दे चुके 7 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन वही 4 मौके से फरार हो गए हैं। ये गिरोह मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, वैशाली औऱ चकिया में भी डकैती कर चुके हैं। ये अपराधी चकिया, जैतपुर, पारू, गोपालगंज और साहेबगंज थाना में पूर्व की डकैती की घटना में दर्ज कांड में फरार चल रहे थे। इन अपराधियों पर दर्जनों थाने में आपराधिक मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार हुए अपराध कर्मियों का नाम उमेश साह, राजकुमार,चंदन खलीफा, विकास कुमार, प्रवेश कुमार ,नंदन सहनी और टुनटुन महतो शामिल हैं। साथ ही इन लोगों से पूछताछ करने के बाद इनके निशानदेही पर फरार अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

Suggested News