बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पड़ोस की लड़की से आशिकी पड़ी महंगी, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

पड़ोस की लड़की से आशिकी पड़ी महंगी, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

DARBHANGA :  जिले के लहेरियासराय थाना के राहमगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक जब अपने घर में था तब चेहरे पर मास्क और हेलमेट लगाकर पहुंचे एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। मृतक युवक का नाम कृष्ण कुमार बताया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरभंगा के एसडीपीओ अनोज कुमार ने दरभंगा अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।मामले में मृतक के पिता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे को पड़ोस की लड़की से प्यार था। दो दिन पहले भी प्रेमिका के परिजनों ने मृतक और उसके पिता को घर बुलाकर लड़की से बात न करने की हिदायत दी थी। बात न मानने पर उसे जान से हाथ धोने की धमकी दी थी। 

प्रेमी जोड़े को लेकर टल गई थी पंचायत की बैठक

पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि कृष्णा गुप्ता का मोहल्ले की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पंचायत भी होनी थी जो टल गई। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा देर से सोकर उठता था इसी वजह से वो ऑफिस चले गए थे। उन्होंने गोली मारने का आरोप लड़की के पिता पर लगाया है। दरभंगा के एसडीपीओ ने गोली चलाने की पुष्टि की है। मृतक के परिवार ने लड़की के परिवारवालों पर गोली चलाने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Suggested News