बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, बुजुर्ग दंपति को बंधकर बनाकर लाखों का सामान लूटकर फरार

BIHAR CRIME: बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, बुजुर्ग दंपति को बंधकर बनाकर लाखों का सामान लूटकर फरार

MUNGER: बिहार में लॉकडाउन के दौरान पहले से ही अपराध अनलॉक थे। लगातार ही चोरी, डकैती, लूट, हत्या जैसी वारदातें दर्ज की जा रही थी। जबकि पूरे प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लागू था। फिलहाल लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अपराधी उसी तरीके से सक्रिय हैं। अपराधियों के बीच पुलिस प्रशासन का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। फिलहाल मामला मुंगेर से है जहां बैंक कर्मी के घर भीषण डकैती का मामला सामने आया है।

यह घटना जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के महरना गांव की है, जहां बुधवार देर रात लाठी-डंडे और हथियार से लैस 6 से अधिक डकैतों ने बैंक PO के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने बैंक अधिकारी के वृद्ध माता-पिता को पिस्टल के बट मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों के हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत 5 लाख रुपए की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब पीड़ित ने पड़ोसियों को आवाज लगाई तो डकैती का खुलासा हुआ। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार 5 की लूट की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

डकैती के संबंध में बैंक अधिकारी प्रफुल्ल कुमार के पिता रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात घर में हम पति-पत्नी ही मौजूद थे। रात में खाना खाकर जल्दी सोने चले गए। देर रात हथियार से लैश डकैत दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गए। लूटपाट का विरोध करने पर उन्होनें मारपीट की और हमदोनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट को अंजाम दिया। इस दौरान उनकी पत्नी के गहने भी उतारकर डकैत अपने साथ ले गए। साथ ही डकैतों ने अलमारी व ट्रंक में रखे सोना-चांदी, नगद एवं टीवी लेकर फरार हो गए।


Suggested News