बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

BIHAR CRIME: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

SUPAUL: सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत शादी की नियत से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नम्बर 5 का बताया जा रहा है। घटना में नाबालिग के पिता ने जदिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें 5 लोगों पर आरोप लगाया गया है।

मामले के संदर्भ में शख्स ने पुलिस को बताया है कि 7 जून को रात्रि में हमलोग पुरे परिवार खाना पीना खाने के बाद रात्रि करीब दस बजे अपने कमरे में सोने चले गए। मेरी पुत्री भी अपने कमरे में सो गई। दूसरे दिन सुबह पांच बजे मेरी पत्नी सोकर उठी तो देखा कि मेरी बेटी अपने कमरे में नहीं है। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर बेटी की खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में पता चला कि थाना क्षेत्र के परसागढी उत्तर वार्ड नंबर 10 निवासी अरविंद कुमार यादव, फूचो यादव, जयप्रकाश यादव,सत्य नारायण यादव और राधा देवी आपस में एकमत होकर अरविंद कुमार यादव से मेरी नाबालिग पुत्री की शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। हम लोग खोजबीन करते हुए अरविंद कुमार यादव के घर गए और पूछताछ की। इस दौरान राधा के घरवाले मारपीट पर उतारू हो गए। यहीं उन्हें पता चला कि छातापुर थाना क्षेत्र के रतनसार वार्ड नंबर 12 निवासी राजेश यादव के घर में मेरी बेटी है। वहां जब हम लोग गए तो राजेश यादव हमलोगों को देखकर वहीं से मेरी पुत्री को भगा दिया। नाबालिग पुत्री के पिता ने जदिया थाना में दिए आवेदन में दावा किया है कि उपरोक्त सभी नामित मिलकर शादी करने की नियत से इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया है।

नाबालिग लड़की के पिता द्वारा जदिया पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर जदिया थाना में कांड संख्या 121/2021 दर्ज कर लिया गया है। मामले में जदिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी औऱ नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही न्यायालय के समक्ष लड़की को बरामद कर उपस्थित कर दिया जाएगा।

सुपौल से संवाददाता पप्पू आलम की रिपोर्ट



Suggested News