बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: दुस्साहस! एसटीएफ जवान करता है नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया केस दर्ज करने से इनकार, कैसे मिलेगा इंसाफ?

BIHAR CRIME: दुस्साहस! एसटीएफ जवान करता है नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया केस दर्ज करने से इनकार, कैसे मिलेगा इंसाफ?

AURANGABAD: देव थाना क्षेत्र के परड़िया गांव में नाबालिग बच्ची से छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़खानी का आरोप एक एसटीएफ के जवान पर लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले की जानकारी देव थाना से लेकर एसपी तक को है। बावजूद इसके अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

छेड़खानी के मामले को दबता और ठंडा पड़ता देखकर सदर विधायक आनंद शंकर ने अपनी आवाज बुलंद की है और इसकी जानकारी एक उन्होंने प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी है। विधायक आनंद शंकर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उक्त जवान का नाम नगीना पासवान है। वह हमेशा आते-जाते बच्चियों से छेड़खानी करता है।उसकी बुरी नजर गांव की हर बच्ची पर रहती है। इसकी जानकारी एसपी को दी गई है लेकिन एसपी के निर्देश पर देव थाना ने कार्रवाई नहीं की। थाने में उल्टा पीड़िता और उसके पिता को ही धमकाया गया। विधायक ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर स्थिति यही रही तो आने वाले दिन में किसी और अप्रिय घटना के लिए हमें तैयार रहना होगा।

जिस बच्ची से छेड़खानी की गई थी उसने भी एसटीएफ जवान की हरकतों की जानकारी मीडिया को दी है। इधर इस मामले में जब एसपी सुधीर कुमार पोरेका से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आगे पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। एसपी ने बताया कि जांच के बाद नगीना पासवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


Suggested News