बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने दो लाख के जेवरात सहित कांसा के बर्तन पर किया हाथ साफ

BIHAR CRIME: बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने दो लाख के जेवरात सहित कांसा के बर्तन पर किया हाथ साफ

NALANDA: दीपनगर का थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव स्थित बंद पड़े मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। बंद घर का ताला तोड़ जेवरात सहित कासा के बर्तन पर सक्रिय बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। घटना नवीनगर निवासी शत्रुघन राम के पुत्र अमित कुमार के घर में घटी है। 

घटना के संबंध में अमित कुमार की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि वह अपने घर में ताला लगाकर तीन बच्चों के साथ 5 दिन पूर्व बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव अपने मायके चली गई थी। ताला टूटने की खबर उन्हें पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दी। गुरूवार को जब आनन फानन में परिजन घर आए तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले। बक्से में रखे कीमती जेवरात सोने की चैन मंगल टीका, पायल सहित अन्य आभूषण एवं कांसा के बर्तन पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। लगभग दो लाख की चोरी अज्ञात बदमाशों द्वारा कर ली गई है। 

चोरी की सूचना पर दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच में जुट गए। मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि पीड़ित परिवार घर में ताला लगा 5 दिन पूर्व मायके चली गई थी। पति अमित कुमार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है पुलिस चोरी की छानबीन में जुट गई है।

Suggested News