बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: रुपए के लेनदेन के विवाद में झड़प और गोलीबारी, भीड़ में खडे एक शख्स को लगी गोली, मौके पर हुई मौत

BIHAR CRIME: रुपए के लेनदेन के विवाद में झड़प और गोलीबारी, भीड़ में खडे एक शख्स को लगी गोली, मौके पर हुई मौत

GAYA: गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के डेमा पंचायत के राजवर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी। गोलीबारी के बीच वहां भीड़ जुट गई। इस दौरान तमाशा देख रहे एक युवक को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मुखिया पति दिलीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजवर गांव के रहने वाले रामबली यादव की गांव में ही एक दुकान है। दोपहर को अपनी दुकान पर ही था। इसी बीच डेमा पंचायत के मुखिया पति दिलीप यादव अपने साथियों के साथ रामबली यादव की दुकान पर पहुंचे और बकाया पैसे की लेनदेन की बात कहने लगे। पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई की देखने वालों की दुकानों पर भीड़ लग गई। मौके पर रामबली यादव का भी समर्थक वहां पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पोजीशन लेकर जमकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी बीच गोलीबारी की घटना देख रहे एक युवक मुकुल यादव की पेट में गोली लग गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया। गांव वालों को कहना है कि मुकल को गोली लगते ही सब महिलाएं घर से बाहर दौड़ पड़ी, तब जाकर गोलीबारी बंद हुई। गोलीबारी करने वाले लोग वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

इसी बीच में घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और मुखिया पति दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। मोहनपुर थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एक आरोपी पकड़ा गया है अन्य की तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Suggested News