बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: अपराधियों ने शख्स की बेरहमी से की हत्या, पहचान छुपाने के लिए काट दी गर्दन, पुलिस भी हैरान

BIHAR CRIME: अपराधियों ने शख्स की बेरहमी से की हत्या, पहचान छुपाने के लिए काट दी गर्दन, पुलिस भी हैरान

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी अनिल सिंह का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने हसपुरा थाना क्षेत्र के जखौरा पुनपुन नदी के पास शव को बरामद किया। शव को जमीन के अंदर दफन कर दिया गया था। इस खौफनाक तरीके से हत्या को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मृतक अनिल सिंह के पुत्र शुभम कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता जहानाबाद जिले के बढहेता गांव जाने को लेकर 16 मई को घर से 5बजे सुबह निकले थे। परिजनों ने मोबाइल पर शाम में संपर्क किया तो उनका फोन नहीं लगा। काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद अनिल सिंह के लापता होने की जानकारी 17 मई को दाऊदनगर थाने को दी। गुमशुदगी की जानकारी मिलने के बाद दाउदनगर पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी थी। इसी क्रम में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उन लोगों के निशानदेही पर आज पुलिस को एक शव पुनपुन नदी से बरामद हुआ।

दाउदनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जमीन के अंदर से खोदकर निकाला। पुलिस ने अनिल सिंह के पुत्र शुभम कुमार को घटनास्थल पर बुलाकर पहचान कराई तो उसने पहचान कर ली। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। कांड के अनुसंधान में जुट गई है। इधर दाउदनगर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना का क्या कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Suggested News