Muzaffarpur : जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में आए दिन शव बरामद होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के कटरा थाना क्षेत्र में युवक का शव हुआ बरामद। घटना कटरा थाना क्षेत्र के चिचरी गांव की हैं। जहां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात युवक बारात से लौटा था। मामले की पुष्टि करते हुए कटरा थानाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांचों उपरांत आगे की कारवाई की जाएगी। हत्या है या आत्महत्या। दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
दंपती से हुई लूटपाट की कोशिश
वहीं जिलें पिस्टल की नोंक पर दंपती से लूटपाट करने की कोशिश की घटना भी सामने आई है। मुज़फ़्फ़रपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आम गोला ओवर ब्रिज के समीप अलहे सुबह अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भैय दिखाकर महिला से छिनतई का प्रयास किया। इस दौरान दम्पति ने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने घटनास्थल पर पिस्टल छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया और घटना की जांच में जुट गई है।