बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: नामांकन करवाने पहुंचे पूर्व मुखिया गिरफ्तार, सात निश्चय योजना में 66 लाख गबन का आरोप

BIHAR CRIME: नामांकन करवाने पहुंचे पूर्व मुखिया गिरफ्तार, सात निश्चय योजना में 66 लाख गबन का आरोप

NAWADA: नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत के पूर्व मुखिया सहिमा खातून ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन करवाया। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार को माखर पंचायत के पूर्व मुखिया सहिमा खातून ने अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन करने पहुंची। इस दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार पुरी तरह मुस्तैदी से और नामांकन करने आये फरार मुखिया को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। 

बाद में डीएम के आदेश पर पूर्व मुखिया को थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ सभागार भवन में पहुंचकर नामांकन करवाया। मुखिया पर सात निश्चय योजना के 66 लाख 67 हजार रुपये गबन करने का आरोप हैं और वह वर्षों से फरार चल रहे थे।

Suggested News