बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण से किशोरी को अगवा कर किया GANGRAPE, फिर भोजपुर के इस जगह पर लावारिस छोड़ कर भागे

सारण से किशोरी को अगवा कर किया GANGRAPE, फिर भोजपुर के इस जगह पर लावारिस छोड़ कर भागे

CHHAPRA/ARA : सारण जिले से डोरीगंज थाना क्षेत्र से 17 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है किशोरी को उसके ही गांव के चार युवकों ने अगवा किया और उससे गैंगरेप किया। बाद में गंगा नदी पारकर वह उसे भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा स्थित स्टेशन रोड के पास लावारिस हालत में छोड़ कर भाग गए। मामले मे आरा के नवादा थाना के अनुसार चूंकि घटना सारण जिले से जुड़ा है, इसलिए यहां सिर्फ शून्य में मामला दर्ज कर संबंधित जिले को भेज दिया जाएगा। 

इससे पहले नवादा पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया और उसका बयान दर्ज किया, जिसमें उसने चार युवको पर रेप करने का आरोप लगाया है। मामले में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह डोरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है. उसने बताया कि 16 अप्रैल को रात में शौच के लिए घर से निकली थी। थी। किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। हो-हल्ला करने पर उसका मुंह बंद कर दिए थे। इसके बाद बधार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइक से आरा रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिए।

फिर दूसरे दिन नागरिकों की सूचना पर पुलिस नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया। साथ ही स्वजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार स्वजन यहां आने के बाद लड़की को लेकर घर चले गए। किशोरी के स्वजन पुन: सोमवार को आरा आए और दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाने लगे। जिसके आधार पर शून्य एफआइआर कर संबंधित सारण जिले को भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच भी करवाया जा रहा है। लड़की चारों आरोपियों को पहले से पहचानती है। सभी का नाम भी बता रही है।

Suggested News