बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: भूमि विवाद में आधा दर्जन अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में एक ही परिवार के 3 लोग घायल

BIHAR CRIME: भूमि विवाद में आधा दर्जन अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में एक ही परिवार के 3 लोग घायल

VAISHALI: खबर वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत राघोपुर दियारा इलाके से है, जहां भूमि विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस दौरान गोली लगने से 3 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी में तीनों घायलों को राघोपुर प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए तीनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग हथियार से लैस होकर आए थे और गोलीबारी करने लगे। जिस वजह से फतेहपुर के रहने वाले कामेश्वर सिंह सोनू कुमार और विवेक कुमार को गोली लग गई।

घटना में घायल तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होनें सीधे तौर पर पड़ोसी पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। विदित हो कि बिहार में भूमि विवाद के मामलों में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि हुई है। इसको लेकर खुद सीएम ने कहा था कि राज्य में भूमि विवाद के मामले बढ़ गए हैं, इसपर कंट्रोल की जरूरत है।

Suggested News