बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME : पुराने विवाद में ईंट भट्ठा मैनेजर को गोलियों से भूना, बचाने को कोशिश करने पहुंचे युवक को मारी गोली

BIHAR CRIME : पुराने विवाद में ईंट भट्ठा मैनेजर को गोलियों से भूना, बचाने को कोशिश करने पहुंचे युवक को मारी गोली

ARA : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर में ईंट-भट्ठा के समीप मैनेजर की गोली मार कर हत्या की घटना सामने आई है। वहींहत्या के प्रतिशोध में एक युवक को भी गोली मार दी गयी। उसे ईंट-पत्थर से भी कूचलकर मारने की कोशिश की गई है। फिलहाल उसकी भी हालत काफी नाजुक बनी है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मृत मृत चिमनी मैनेजर की पहचान आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी गंगा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार सिंह के रूप में की है। वहीं जख्मी इब्राहिम नगर निवासी बावनवीर यादव है।

सीने में मारी तीन गोली

पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने उसे काफी करीब से तीन गोलियां मारी गयी है। एक गोली सीने में लगी है, जो आर-पार हो गई है। इसके अलावा उसके दोनों हाथ के कलाई में भी गोली लगी हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद इलाके में तनाव जैसे हालात

मामला रंगदारी और पूर्व से चले आ रहे विवाद का बताया जा रहा है। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव गहरा गया है। सूचना मिलने पर आरा, नवादा और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ पंकज रावत भी पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे की घटना है। सीसीटीवी में दो अपराधी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त चिमनी का संचालक रमेश सिंह है।

Suggested News