बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: जैतपुर के कुख्यात अपराधी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में था फरार

BIHAR CRIME: जैतपुर के कुख्यात अपराधी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में था फरार

LAKHISARAI: बड़हिया पुलिस ने बुधवार को जैतपुर से आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों के फरार चल रहे जैतपुर निवासी कुख्यात बिकास उर्फ बिक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिला कि विक्की सिंह जैतपुर स्थित अपने घर पर है। 

सूचना के आधार पर बड़हिया थाना के एसआई शिव अमित प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल सहित पुलिस बल के द्वारा जैतपुर गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर अपराधी बिक्की सिंह ने छत पर से कूद कर भागने की कोशिश की। छत से कूदने के बाद बिक्की सिंह का पैर में चोट आ गयी तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधी विक्की सिंह को दबोच लिया।  

एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि विक्की सिंह कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध बड़हिया थाना सहित देवघर सहित अन्य जिले में आर्म्स एक्ट सहित 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। बिक्की सिंह ने 3 माह पूर्व में भी लखीसराय-पटना और बेगूसराय की सीमा पर बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर तिलनवा दियारा में लाल बालू के तस्करी के बर्चस्व को लेकर गोलीबारी के घटना में नामजद आरोपी है। बिक्की सिंह को छत के कूदने के बाद पैर चोट आई है जिससे बड़हिया अस्पताल में इलाज के लिय लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

Suggested News