बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पटना में शख्स की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप...

BIHAR CRIME: पटना में शख्स की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप...

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पटना के मनेर थाना थाना इलाके की है। जहां भवानी टोला में शुक्रवार की सुबह सुबह बदमाशों ने एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान भवानी टोला निवासी 65 वर्षीय रूखी पासवान के रूप में हुई है। 

घटना के बाद से भवानी टोला में मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। रूखी पासवान के बेटे दारोगा पासवान ने बताया कि उनके पिता का विवाद कुछ दिन पहले सिपाही राय से हुआ था। बेटे दारोगा पासवान ने मनेर थाने में सिपाही राय को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया है। रूखी पासवान के परिजनों का मानना है कि कुछ माह पूर्व उसी गांव के सिपाही राय से टॉर्च जलाने को लेकर विवाद हुआ था। मामूली विवाद इतना बड़ा कारण बन जाएगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। दारोगा पासवान ने बताया कि टॉर्च विवाद को लेकर सिपाही राय ने उनके पिता रूखी पासवान को कड़े शब्दों में धमकी दे डाली थी। दारोगा पासवान ने आशंका जताई है कि सिपाही राय ने टॉर्च विवाद का बदला हमारे पिता की हत्या कर कर ले ली है। 


वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि रूखी पासवान रामपुर दियारा के नजदीक पिछले कुछ वर्षों से चाय नाश्ता का दुकान चलारता था। लॉकडाउन के कारण उनकी दुकान बंद हो गयी थी और वह दुकान के नजदीक ही रात में सोया करते थे। वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दानापुर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि रूपसी पासवान के बेटा दरोगा पासवान द्वारा मनेर थाने में सिपाही राय को हत्या का अभियुक्त बनाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा।

Suggested News