बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ईंट भट्टा संचालक की हुई हत्या

सीतामढ़ी में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ईंट भट्टा संचालक की हुई हत्या

SITAMADHI : जिले में अपराधियों पर पुलिस की लगाम बिल्कुल कमजोर पड़ गई है। आए दिन होनेवाली लूट और हत्या की घटनाएं इसका प्रमाण है। ताजा मामला रीगा थाना क्षेत्र का है, जहां के कुशमारी खैरवा पथ में ईंट भट्ठा संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव निवासी राजेंद्र महतो के 40 वर्षीय पुत्र अजय महतो के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया गया कि  दोपहर करीब ढाई बजे अजय महतो अपने भाई शंभू महतो के साथ कुशमारी गांव से 500 मीटर पूरब अपने ईंट भट्ठा पर जा रहा था। अजय प्रत्येक रविवार को भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान करता था।मृतक के भाई शंभू ने बताया कि भइया मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए तीन लाख रुपया लेकर शहर के पासवान चौक स्थित डेरा से चले थे। इसी दौरान कुशमारी चिमनी के पास पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही ओवरटेक कर तीन बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। भइया पर गोली चला दी। रुपया छीनकर भाग निकला। गोली चलने के बाद थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गया। गोली की आवाज सुचनकर चिमनी के मजदूर व आसपास से लोग दौड़े। आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

लूट के लिए हत्या या साजिश स्पष्ट नहीं

इस दौरान अजय महतो से लूटपाट हुई या नहीं, इसकी सही जानकारी नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि  अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद गोली मारकर अजय महतो की हत्या की। लूट या हत्या पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीतामढ़ी में किराए के मकान में रहता था मृतक
 अजय महतो को गोली लगने की सूचना पर उसकी पत्नी व बच्चे अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना मिले के बाद चीख-पुकार मच गया।  पत्नी कई बार बेहोश हो गई। उसके तीन पुत्र भी शव से लिपटकर रो रहे थे। तीनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे है। अजय महतो अपने पूरे परिवार के साथ सीतामढ़ी पासवान चौक स्थित किराए के मकान में रहते थे। समय-समय पर अपने घर कुशमारी एवं ईंट भट्ठा पर आया जाया करते थे।

जमीन विवाद बताया जा रहा कारण

घटना की सूचना पर रीगा थानेदार सुबोध कुमार एसआई अजय कुमार व दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। अपराधियों की शिनाख्त के लिए लोगों से हुलिया व उम्र की जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं जिले के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलु पर छानबीन कर रही है।
 
 


Suggested News