AURANGABAD: औरंगाबाद के नबीनगर में कुख्यात पवन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आशंका ने जताई है कि अपराधियों के किसी गिरोह ने गैंगवार में घटना को हत्या को अंजाम दिया है।
नबीनगर थाना क्षेत्र के पांती गांव के बधार में शनिवार रात कुख्यात पवन सिंह की हत्या कर दी गई। पवन सिंह मूल रूप से पोखराही गांव का निवासी था। कुख्यात की हत्या की सूचना पर रात में ही पुलिस घटवास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। पवन सिंह के सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से पवन की बाइक भी बरामद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन सिंह कुख्यात अपराधी था। उसपरहत्या, लूट जैसे गंभीर मामलों के दर्जनों कांड दर्ज है। हत्या मामले में जेल भी जा चुका था और एक साल पहले जेल से छूटा था। वह रात में कहीं से आ रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि घटना को किसने अंजाम दिया है इसपर सस्पेंस बरकरार है। प्रथमदृष्टया आशंका है कि किसी दूसरे गिरोह ने वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया है।