Bihar Crime News: बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जेल में खाना पहुँचाने जाने के दौरान वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने चाचा-भतीजे प

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जेल में खाना पहुंचाने जा रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार घटना गुरुवार की है। दोनों चाचा-भतीजे शहर के मंडल कारा में रिश्तेदार को खाना पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। 

दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी अनुसार कैथमा गांव निवासी राजू सिंह का अपने भाई दिलीप सिंह के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं गुरुवार की सुबह राजू सिंह अपने भतीजा ओमप्रकाश के साथ स्कूटी से बेगूसराय मंडल कारा अपने रिश्तेदार को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान नौलखा मंदिर के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए है। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच -पड़ताल चल रही है।

Nsmch
NIHER


वहीं परिजनों ने कहा कि, जमीन विवादको लेकर दिलीप सिंह से विवाद चल रहा है। परिजनों ने कहा कि दिलीप सिंह के द्वारा कई बार उनके परिवार पर हमला किया गया है। वहीं घटना को लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है।