बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: कुख्यात गोलू उपाध्याय शागिर्द के साथ गिरफ्तार, विभिन्न बैंकों के 13 चेक सहित हथियार बरामद

BIHAR  CRIME: कुख्यात गोलू उपाध्याय शागिर्द के साथ गिरफ्तार, विभिन्न बैंकों के 13 चेक सहित हथियार बरामद

SHEOHAR: शिवहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को उसके शागिर्द के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के क्रम में की गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने प्रेस वार्ता कर तमाम जानकारी साझा की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में लचका पुल के पास कोविड-19 के मद्देनजर एवं अपराधिक दृष्टिकोण से चलंत वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। दोनों व्यक्ति की पहचान रूपेश ठाकुर उर्फ गोलू उपाध्याय एवं विक्की कुमार के रूप में की गई। तलाशी के दौरान दो पिस्तौल, दो कारतूस, दो मैगजीन, 2.5 केजी गाजा, एक चाकू, एक बैग बरामद किया गया।

बड़ी मात्रा में हथि.र देखकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। थाने ले जाकर जब दोनों से पूछताछ की गई तो उनके पास से विभिन्न बैंकों के 13 चेक भी बरामद किए गए। गिरफ्तार रूपेश कुमार उर्फ गोलू उपाध्याय के खिलाफ शिवहर जिले के विभिन्न थानों में एक 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है। आगे और भी मामलों के खुलासे की उम्मीद है।



Suggested News