बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: एक सप्ताह में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

BIHAR CRIME: एक सप्ताह में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

KHAGARIA: खगड़िया जिले के मानसी थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। जंहा पुलिस ने एक लूटकांड मामले का न केवल खुलासा किया है, बल्कि लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात के साथ लुटेरों का धर भी दबोचा है।

लूटकांड में कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने अमनी गांव में रेड मारी। जंहा से पुलिस ने पांच बदमाशों को लूटे गए जेवरात, लूट मे उपयोग किया गया कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया। आपको बता दें, 18 जुलाई को पंचवटी चौक के पास बदमाशों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर नितेश कुमार के घर मे लूटपाट किया था।

बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 25 हजार नगदी भी लूटा था। हालांकि कैश अभी तक बरामद नहीं हुआ है। मानसी पुलिस की माने तो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार बदमाशों ने लूटकांड में शामिल होने की बात भी कबूली है।


Suggested News