बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, एक पुलिसवाला भी निकला आरोपी, कुल 7 लोग हुए गिरफ्तार

BIHAR CRIME: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, एक पुलिसवाला भी निकला आरोपी, कुल 7 लोग हुए गिरफ्तार

KAIMUR: जिले के करमचट थाना क्षेत्र के सबार में 6 अप्रैल को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने अबतक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इसमें से एक आरोपी करमचट थाना का चौकीदार परमानंद पासवान है। इन आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद किए गए। कट्टा, 5 गोली, 9 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए है। 

इस दोहरे हत्याकांड के अगले दिन परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए 6 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शुरुआती अनुसंधान में ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद शनिवार को 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पांच लाख की सुपारी ली थी।

घटना की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को शाम सात बजे करमचट थाना क्षेत्र के सबार में राकेश सिंह उर्फ तिरपन सिंह और शिव प्यारे दुबे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अगले दिन तिरपन सिंह के परिजनों ने करमचट थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जब अनुसंधान किया गया तो पता चला करमचट थाना का चौकीदार परमानंद पासवान लगातार घटना से पहले, घटना के दिन और घटना के बाद कुछ लोगों के संपर्क में है। जब परमानंद से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने बात स्वीकार की और लोगों का भी नाम सामने आया। 

इस हत्याकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद 5 अन्य लोग और हथियार उपलब्ध कराने वाले मृत्युंजय मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कुल 10 अपराधी शामिल थे। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बारे में पहले से चौकीदार को पता था। पांच लाख में इसकी सुपारी दी गई थी। उसके बावजूद चौकीदार ने थाने को सूचना नहीं दी। इस मामले में चौकीदार को बर्खास्त भी किया जाएगा। तीन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।



Suggested News