बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar : पड़ोस की शादी की तैयारी देखकर लौट रही महिला की पीटकर हत्या, घर के आंगन में शव फेंककर भागे अपराधी

Bihar : पड़ोस की शादी की तैयारी देखकर लौट रही महिला की पीटकर हत्या, घर के आंगन में शव फेंककर भागे अपराधी

Begusarai : बेगूसराय में एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने महिला का शव उसके ही घर के आंगन में फेंक दिया। रात भर महिला का शव आंगन में पड़ा रहा। सुबह होने पर घर के लोगों को इसकी जानकारी हुआ तो हड़कंप मच गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोरा गांव की है। मृतका महिला की पहचान परोरा निवासी अकलू साह के 45 वर्षीय पत्नी चुनचुन देवी के रूप में की गई है। वीहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छौड़ाही थाने पुलिस को दी। छौराही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

मृतका महिला के देवर गंगू साह ने बताया कि बीती रात बगल में शादी का तैयारी चल रहा था। उसी शादी के तैयारी में वह भाग लेकर वापस अपने घर लौट रही थी।तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे पहले जमकर पिटाई कर दी इससे मन नहीं भरा तो उसे गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद महिला का शव को अपराधियों ने आंगन में फेंक कर फरार हो गया। जब सुबह घर वालों ने उठे तो उन्हें महिला का शव आंगन में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि घर में मात्र एक बहु थी। मृतका के पति एवं दो बेटा प्रदेश में रहकर काम करता है। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का यह भी कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था फिर इस महिला को क्यों हत्या किया यह समझ में नहीं आ रहा है।

 वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छौड़ाही थाने पुलिस को दी। छौराही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। छौड़ाही थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना है अज्ञात अपराधियों के द्वारा महिला को पहले पिटाई किया उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल मृतिका के महिला के घर में मात्र एक बहू है जो कि पुलिस के द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। तत्काल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है।

Suggested News