बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर शिक्षिका से किया यौन शोषण, विरोध करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

BIHAR CRIME: भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर शिक्षिका से किया यौन शोषण, विरोध करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

BHOJPUR: देश में चाहे जितने भी कानून बन जाएं, फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द सजा भी संभव हो जाए, मगर असलियत यही है कि आज भी देश की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। घर में, कार्यस्थल में, सार्वजनिक स्थलों पर लगभग हर लड़की, युवती, महिला को किसी ना किसी तरह की ओछी घटना से दो-चार होना पड़ता है।

फिलहाल जो मामला सामने आया है, वह है भोजपुर जिले से, जिसमें शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का केस थाने में दाखिल किया है। जिसपर इल्जाम लगा है, वह महिला के साथ ही स्कूल में काम करने वाला शिक्षक है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार दोनों ही मध्य विद्यालय में एक साथ पढ़ाते हैं। पीड़‍ित शिक्षिका पटना जिले की बताई जा रही है, जो एक मकान में किराया पर रहती है। वहीं आरोपित शिक्षक मो. मुमताज अंसारी  बिहिया प्रखंड का  है।


अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

प्राथमिकी में महिला शिक्षिका का आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद मुमताज कुछेक बार महिला के घर चाय पर आए थे। इसी दौरान विश्वास जीतने के बाद 27 सितंबर को मुमताज ने महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाअ। इसके साथ ही जान से मारने और अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

शिक्षिका का आरोप है कि शादी का झांसा देकर मो. मुमताज ने उसके साथ  कई बार संबंध बनाए। बताया जाता है कि दोनों शिक्षक क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में वर्ष 2014 में योगदान दिए थे। इस मामले में कृष्णागढ़ थाना में शिक्षक पर जबरदस्ती यौन शोषण करने, धोखा देने, धमकी देने व इंटरनेट मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाए है। पीड़‍िता के कमजोर वर्ग के होने के कारण पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट भी लगाया है।

शादीशुदा निकला आरोपी शिक्षक

भोजपुर के बिहिया क्षेत्र का आरोपित मो. मुमताज अंसारी  शिक्षक पहले से शादीशुदा था। एक बच्चे का पिता भी है। बावजूद शिक्षि‍का को कुंवारा बताकर उसके साथ संपर्क बनाए। यौनाचार भी किया। बाद में महिला शिक्षक को इसकी जानकारी हुई। महिला शिक्षक की भी पूर्व में शादी हुई थी। इसके बाद उसने पति को तलाक दे दिया था।

Suggested News