बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: तलाक के बाद ससुराल पहुंचा दामाद, विवाद बढ़ने पर घर के चारों तरफ छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग, 4 लोग झुलसे

BIHAR CRIME: तलाक के बाद ससुराल पहुंचा दामाद, विवाद बढ़ने पर घर के चारों तरफ छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग, 4 लोग झुलसे

ARARIA: इस वक्त की बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर अररिया जिले से सामने आ रही है, जहां घर में आग लगने से 4 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें से 2 लोगों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई है। जबकि दो लोगों का इलाज गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है।

हैरत की बात है कि घर में आग लगाने का आरोप अपने ही दामाद पर लगाया जा रहा है। यह घटना पलासी थाना के हसनपुर के नया टोला की है। यहां एक परिवार में तालाक के बाद पैसे के लेन-देन और बच्चे के स्वामित्व का विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद की वजह से दामाद ने घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगी दी। जिसमें परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गये। चारों झुलसे लोगों को इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा गया। जहां रास्ते में ही दो की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य का इलाज अभी चल रहा है।

मृतक के परिजन ने दामाद पर ही इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं पलासी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Suggested News