बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: बाइक के बिना सोनू को पसंद नहीं आई सोनी, गला दबाकर ली पत्नी की जान, 8 माह की बेटी भी गायब

BIHAR CRIME: बाइक के बिना सोनू को पसंद नहीं आई सोनी, गला दबाकर ली पत्नी की जान, 8 माह की बेटी भी गायब

NALANDA: जिले में दहेज हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दहेजलोभियों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के बिछाकोल गांव में बाइक नहीं देने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आय़ा है। मृतका सोनू राम की पत्नी सोनी कुमारी है। 

मृतका के भाई एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 12 बजे वह अपनी बहन बात किया था। उस वक्त सबकुछ ठीक था। देर शाम उसकी ननद ने फोन कर बताया कि सोनी की तबीयत बिगड़ गई है, इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे हैं। आधे घंटे के बाद फिर से फोन पर बताया कि बिहारशरीफ में कोई डॉक्टर भर्ती नहीं ले रहा है, इसलिए हमलोग वापस गांव जा रहे हैं। इस बात पर जब हमलोग गांव पहुंचे तो घर के दलान में उसका शव पड़ा था और घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे। मृतका के चेहरे और गले पर काला निशान पड़ा हुआ था। भाई ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सोनू लगातार बाइक की मांग कर रहा था। इसे लेकर दंपति के बीच आए दिन विवाद होते थे। साथ ही सोनी से मारपीट भी की जाती थी।


मायके वालों को आरोप है कि उसकी 8 माह की पुत्री मानसी भी गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दहेज हत्या पर पुलिस गांव पहुंची इस मामले में पिता ने सास-ससुर पति समेत 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं ।

Suggested News