बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: आपसी विवाद में दो पक्षों में जोरदार विवाद, खूब चले लाठी-डंडे, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

BIHAR CRIME: आपसी विवाद में दो पक्षों में जोरदार विवाद, खूब चले लाठी-डंडे, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

KHAGARIA: चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में देर शाम को आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से महिला सहित नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। एक पक्ष से जहां महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल है। जबकि दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है गुरुवार की देर शाम 9 बजे के बाद पहले महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद खूनी संघर्ष में बदल गई। फिर दोनों पक्षों के पुरुष भी लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। घटना में घायल एक पक्ष के दिनेश यादव, रौशन यादव, अमित यादव, मुन्ना यादव सहित दिलखुश देवी एवं काजल देवी घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर इस मामले में एक पक्ष से दिनेश यादव ने चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को दिए आवेदन में चौकीदार आदि पर मारपीट करने के आरोप लगाया है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों की घायल होने की बात बताई गई। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने चौथम थाना में आवेदन दिया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिए आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला ज्यादा बड़ा प्रतीत नहीं हो रहा है। आपसी विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। जांच कर न्यायसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News