बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शौच के लिए निकली किशोरी से गैंगरेप, गांव के ही 6 युवकों पर लगा आरोप, पुलिस ने की त्वरित गिरफ्तारी

BIHAR CRIME: शौच के लिए निकली किशोरी से गैंगरेप, गांव के ही 6 युवकों पर लगा आरोप, पुलिस ने की त्वरित गिरफ्तारी

NALANDA: अभी अभी एक बड़ी खबर नालंदा जिले के बेन थाना इलाके से आ रही है। जहां एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी साथ सामूहिक गैंगरेप की घटना घटी है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही 6 युवकों के ऊपर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

वारदात के संबंध में थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह किशोरी शौच के लिए गयी थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाये गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर पास के एक मकान में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। इस दौरान किशोरी गांव के ही एक मकान में बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी को होश में लाने पर उसने वारदात की जानकारी दी। साथ ही 6 युवकों की पहचान भी बताई। इसके बाद परिजन पुलिस के बाद पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने एक-एक कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में रामप्रवेश प्रसाद, सूरज मांझी, शंकर मांझी, रोहित मांझी, पंजाबी मांझी, बीरू मांझी शामिल है। घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है। पुलिस एहितयात के तौर पर गांव में कैम्प कर रही है।


Suggested News