बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेनीपट्टी हत्याकांड पर आरोपियों के गांव में करणी सेना ने जमकर मचाया तांडव, लोगों से की मारपीट, घरों में बम फेंककर लगाई आग

बेनीपट्टी हत्याकांड पर आरोपियों के गांव में करणी सेना ने जमकर मचाया तांडव, लोगों से की मारपीट, घरों में बम फेंककर लगाई आग

MADHUBANI : महमदपुर नरसंहार मामले में आक्रोशित श्री राजपूत करणी सेना ने आज मामले के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के गांव में जमकर तांडव मचाया है। करणी सेना ने प्रवीण झा के व पड़ोसियों के घरों में बम मारकर आग लगा दिया। जिसके बाद गैवीपुर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के लोगों ने प्रवीण झा के बुजुर्ग दादा-दादी से भी मारपीट की है।  

आक्रोश यात्रा से पूर्व प्रेस वार्ता में श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी के सिंह ने संयुक्त रूप से कहा था कि हम लोग मधुबनी जाकर सर्वप्रथम नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। लेकिन शाम होते हुए आक्रोश यात्रा ने हिंसक रूप ले लिया। करणी सेना के लोगों ने लौटने के क्रम में प्रवीण झा के गांव को निशाना बनाया और घरों में आग लगा दिया, लोगों के साथ मारपीट की।

जानकारी हो कि आज पटना में जदयू विधान पार्षद सह  राजपूत करणी सेना के संरक्षक रणविजय कुमार सिंह के सरकारी आवास से महमदपुर मधुबनी के लिए करणी सेना की टीम आक्रोश यात्रा के लिए निकली थी।  जिसका नेतृत्व श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी के सिंह कर रहे थे। 



Suggested News