बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: आम पहुंचाना पड़ा भारी! दूसरे के विवाद में चली गोली का शिकार हुआ युवक, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

BIHAR CRIME: आम पहुंचाना पड़ा भारी! दूसरे के विवाद में चली गोली का शिकार हुआ युवक, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

BHAGALPUR: जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में एक अजब-गजब मामलवा सामने आया है। यहां बहन के घर आम पहुंचाने गए भाई को बेवजह गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सुल्तानगंज प्रखंड के मीरहठी गांव में शख्स सौरभ कुमार (पिता चंद्रदेव यादव उम्र 20 वर्ष) आम पहुंचाने अपनी बहन ममता कुमारी के ससुराल कटहरा गया था। बहन के ससुराल में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दरम्यान दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी जिसका शिकार सौरभ हो गया। गोली सौरभ के दाहिने हाथ का उंगली तथा जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। सौरभ की हालत देखकर सभी आनन-फानन में उसे सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। दरअसल बहुत दिनों से मन्नू यादव तथा अनिरुद्ध यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं सरोवर यादव, विवेकानंद यादव, वेदानंद यादव, उदय यादव, होरील यादव, बमबम यादव, सुदामा यादव के द्वारा जमीन विवाद को लेकर पहले गाली गलौज तथा ईंट पत्थर चलाया गया। उसके बाद मंटू यादव के द्वारा गोली चलाया गया जिससे सौरव कुमार के दाहिने हाथ की छोटी उंगली तथा जांघ में गोली लग गई। 

गोली लगने से सौरभ घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए उनके बहन के परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। वहीं परिजनों द्वारा स्थानीय थाना सुल्तानगंज में लिखित आवेदन देकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


Suggested News