बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: पारिवारिक कलह से तंग आकर शख्स ने ली खुद की जान, लॉकडाउन में ही लौटा था गांव

BIHAR CRIME: पारिवारिक कलह से तंग आकर शख्स ने ली खुद की जान, लॉकडाउन में ही लौटा था गांव

BEGUSARAI: बेगूसराय में परिवारिक कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना भगवानपुर थाना अंतर्गत बदीया गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बदीया निवासी मैंदनी चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र राम उदय चौधरी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। किसी भी बात से नाराज होकर राम उदय चौधरी ने गले में फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राम उदय चौधरी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। जब से लॉकडाउन लगा उसके बाद वह दिल्ली से वापस घर आ गया। लॉकडाउन के कारण उसका काम छूट गया था। काम छूटने की वजह से लगातार वो परेशान रहता था। इसी बात से भी घर में लगातार पत्नी के साथ बात विवाद होते रहता था। बीती रात भी पति पत्नी में इसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर राम उदय चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण राम उदय चौधरी ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है पुलिस के द्वारा। बताते चलें कि राम उदय चौधरी के 2 पुत्र और दो पुत्री हैं।


Suggested News